फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क खुदाई के बाद अधूरा छोड़ा काम, तीन महीने से धूल झेल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 में जीएच-106 से जीएच-111 तक मिट्टी के ढेर, वाहन गुजरते ही उड़ रहे धूल के गुबार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 में बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने को लेकर खोदी गई सड़क का काम तीन महीने बाद भी अधूरा पड़ा है। नगर निगम की ओर से सोसाइटी जीएच-106 से जीएच-111 तक सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर नहीं उठाए गए हैं। इस कारण स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द काम पूरा कराने की मांग की है।
सेक्टर-20 निवासी विजयपाल शर्मा ने बताया कि बारिश के पानी की डिस्पोजल पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन कुछ समय काम चलने के बाद इसे बीच में ही छोड़ दिया गया। सड़क किनारे अब भी मिट्टी के बड़े ढेर पड़े हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र की व्यस्त सड़कों में शामिल है। दिनभर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। वाहन निकलते ही धूल के गुबार उठने लगते हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। धूल के कारण घरों में गंदगी फैल रही है और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। नगर निगम के जेई नवदीप संधू ने बताया कि पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क से मिट्टी के ढेर उठा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें