फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शहर की एक कोठी में बच्चों की देखभाल करने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी पंचकूला की एक कोठी में बच्चों की देखभाल का काम करती थी। उसी कोठी में आरोपी भी कार्यरत था। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर और विभिन्न प्रकार के लालच देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें