फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हेरोइन के साथ पकड़ी गई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिलाकर्मी के साथी बलविंदर सिंह द्वारा अपनी पत्नी पर हमला करने के मामले का पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और इस संबंध में बठिंडा के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

आयोग ने एसएसपी को लिखे पत्र में कहा है कि डीएसपी स्तर के एक अधिकारी से जांच कराई जाए और आयोग को इसकी रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके। आयोग ने कहा है कि ऐसे मामले को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं के अधिकार और सम्मान सुरक्षित रखे जा सकें। आयोग के अनुसार पीड़ित पत्नी आरोपी से अलग रह रही थी और उसने ड्रग्स मामले में उसकी संलिप्तता का भी आरोप लगाया था।
आरोपी ने अदालत परिसर में पहुंचकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया था और मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसके बाद वह मौके पर फरार हो गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था, जिसके बाद ही महिला आयोग ने इसकी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें