संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। एक पिकअप की टक्कर से ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शमीम पत्नी सलीम के रूप में हुई है। वह अपने पति और बच्चों के साथ कमला ईंट-भट्टे पर काम करती थी।
पुलिस को दी शिकायत में सलीम ने बताया कि 23 दिसंबर की शाम 6:30 बजे वह अपनी पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए ककराली गांव गया था। दवाई लेकर लौटते समय करीब 7:50 बजे जब वे एएन सेलर के पास पहुंचे, तो तेज रफ्तार पिकअप ने शमीम को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शमीम सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप चालक ने मौके पर रुककर अपना नाम अखिलेश सिंह निवासी प्रतापगढ़ उत्तर-प्रदेश बताया। इसके बाद भीड़ जुटने पर वह फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत 112 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई। शमीम को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौली चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि सलीम के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक अभी फरार है।
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल