फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी में टमाटर पर मौसम की मार, मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
खराब टमाटर। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
मोरनी। इस बार टमाटर की फसल पर दोहरी मार पड़ रही है। पहले मंडियों में मंदी की मार तो अब मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। राजीटिकरी पंचायत के गांव हथिया में सोमवार को हुई भारी बारिश से किसानों की टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है। मूसलाधार बारिश से टमाटर की फसल पूरी तरह बिछ चुकी है। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। किसानों ने विशेष गिरदावरी करवाकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसान भूपेंद्र सिंह, कमल सिंह, यशपाल, बलदेव सिंह, चमेल आदयों, सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मार्केट में भाव नहीं मिलने से छोटे-छोटे किसानों को इस बार काफी नुकसान हुआ है। बची कसर मौसम की मार ने पूरी कर दी है। मौजूदा सीजन में किसानों की मुख्य आमदन का जरिया टमाटर की फसल होती है। ऐसे में इस नुकसान की भरपाई कर पाना उनके लिए संभव नहीं है। इलाके में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है जोकि सारा साल इसी फसल के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें