फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रामीणों ने सड़क चौड़ा व समतल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 से गांव कोट से बूंगा तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पिछले दिनों शुरू हुआ था। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने इस सड़क निर्माण को मंजूरी दी। अब स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और चौड़ाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को मात्र 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है, जबकि इसके लिए सरकार की ओर से 44 फीट चौड़ी भूमि अधिकृत की गई थी। विभाग ने सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ दिया है। जगह-जगह बने गड्ढों और ऊंचे-नीचे हिस्सों से दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सड़क से कब्जे हटवाए जाएं और साथ ही पैदल चलने वालों के लिए पगडंडी भी तैयार की जाए। अगर सड़क को चौड़ा और समतल नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह फिर से दुर्घटनाओं का कारण बन जाएगी।
विज्ञापन


दो वाहन एक साथ नहीं निकल सकते
सड़क को केवल 18 फीट चौड़ा बनाना भविष्य के लिए खतरा है। दो वाहन एक साथ नहीं निकल सकते हैं। विभाग कब्जे हटवाकर सड़क को कम से कम 28 फीट चौड़ा करे। - संजीव, खुल्लर कोट

सड़क समतल की जाए
इस सड़क पर रोजाना आईटीबीपी के जवान अभ्यास करते हैं। इस सड़क पर चलने में उन्हें कठिनाई होती है। इसे समतल और मजबूत बनाया जाए ताकि हादसे न हों। - जीवन ज्योति,गांव कोट
विज्ञापन


दो दर्जन गांवों को जोड़ती है
यह सड़क शिवालिक तलहटी के क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है जो करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ती है। आने वाले समय में यातायात बढ़ेगा इसलिए इसे चौड़ा किया जाए। - रवि धीमान, गांव कोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें