फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में 12,687 गांवों में विलेज डिफेंस कमेटी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब गांवों के मुखिया, बड़े बुजुर्गों और महिलाओं की बड़े स्तर पर मदद लेती नजर आएगी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रदेश के 93 प्रतिशत यानी 12,687 गांवों में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) गठित की हैं। पुलिस का यह प्रयास है कि प्रदेश के बॉर्डर एरिया में जितने भी गांव हैं, वहां वीडीसी गठित की जाए, ताकि ड्रग्स तस्करी पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके। बीते दिनों पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रदेश के बॉर्डर एरिया का दौरा किया था, तब उन्होंने इन विलेज डिफेंस कमेटी के साथ भी बैठक की थी, ताकि ड्रग्स तस्करी पर शिकंजा कसने के इस अभियान में गांवों वाले लोगों की भी मदद ली जा सके। पंजाब एक सरहदी इलाका है, प्रदेश करीब 520 किलोमीटर का एरिया पाकिस्तान बॉर्डर के साथ साझा करता है। ऐसे में यहां चुनौती बढ़ जाती है।
विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इन वीडीसी का काम यह होगा कि पंजाब पुलिस, बीएसएफ और अन्य जांच एजेंसी जोकि प्रदेश में ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए काम कर रही है, उन्हें समय पर इनपुट देकर ड्रग्स पर शिकंजा लगाया जा सके। पंजाब पुलिस ने इस साल ड्रग्स तस्करी के मामलों में अब तक एक जनवरी से 30 जून तक 4,677 केस दर्ज किए हैं। इन 4,677 केस में पुलिस ने 6,364 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जून तक इस साल में 487.360 किलो हेरोइन, 686.120 किलो अफीम, 23,805 किलो डोडा पोस्त, 77.696 चरस और अन्य नशा दबोचा है।
एनसीबी ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स नष्ट की
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने सोमवार को 119 किलो हेरोइन और 21.455 किलो अफीम नष्ट की। इस दौरान एनसीबी के डीडीजी नीरज गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर डीआरआई विवेक राठी और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर अमनजीत सिंह मौजूद रहे। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर अमनजीत सिंह ने इस दौरान कहा कि पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के अन्य प्रदेश में एनसीबी अपने स्तर पर और अलग-अलग एजेंसियों की मदद से ड्रग्स तस्करी पर नकेल कस रही है। बीते दिनों में एनसीबी चंडीगढ़ यूनिट ने कई अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें