फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहिब आंबेडकर भवन में उत्थान मेला, 18 विभागों ने मिलकर बताईं कल्याणकारी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। शहर के बाबा साहिब आंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इसमें कालका व पिंजौर के पात्र लाभार्थियों को 18 विभागों की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हाउसिंग फार ऑल विभाग के प्रधान सचिव अनिल मलिक को इस मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

अनिल मलिक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबी बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के आयोजन का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मलिक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का अवलोकन किया और उपस्थित अधिकारियों से लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ के बारे में जानकारी हासिल की।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की एक अहम योजना है। अंत्योदय परिववार उत्थान योजना के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिए अंत्योदय मेलों का आयोजन कर लाभपात्रों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। लाभार्थियों को जिन विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गईं उनमें ग्रामीण विकास विभाग, रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग, मतस्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन व अन्य विभाग शामिल हैं। इस मौके पर उपायुक्त महावीर कौशिक और अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पंचकूला के एसडीएम कालका ममता शर्मा, नगर परिषद कालका की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, डीआईओ सतपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

2400 लाभार्थियों को किया चिन्हित
महावीर कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के दौरान लाभान्वित करने के लिए कुल 2400 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। कालका में लगाए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में 416 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य पात्रता के अनुसार लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है ताकि उनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार तक पहुंचाई जा सके। जिला में ऐसे 7 मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले लगाए जाएंगे जिनके लिए 7 जोनल कमेटियां बनाई गई हैं। 4 मेले खंड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे जबकि नगर निगम व नगर परिषद स्तर पर 3 मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें