फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः पंजाब में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की शंकाएं दूर करने के लिए सवाल-जवाब अपलोड

Wed, 08 Jul 2020 11:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब में प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों के लिए 7 जुलाई की आधी रात से ई-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें आम लोगों द्वारा बहुत सी शंकाएं और सवाल किए जा रहे थे। इन्हें दूर करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कोविड की वेबसाइट http://cova.punjab.gov.in/FAQs पर विस्तार में जानकारी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


पंजाब के अलग-अलग शहरों में सफर करने के लिए क्या ई-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है या नहीं। यदि कोई बाहर के सूबे का व्यक्ति पंजाब में आकर अपने पारिवारिक सदस्यों को मिलकर वापस जाना चाहता है, तो इसकी क्या प्रक्रिया है। प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी कई शंकाओं और सवालों के विस्तार में जवाब वेबलिंक पर डाल दिए गए हैं। पूछे जाने वाले 13 ऐसे आम सवालों के जवाब अपलोड किए गए हैं जिनके बारे में लोगों के मन में शंकाएं हैं।

पंजाब सरकार लोगों की सेहत के प्रति चिंतित है इसीलिए पंजाब आने वाले यात्रियों, निवासियों संबंधी सभी जरूरी विवरणों को संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस थानों के साथ साझा किया जाएगा। संबंधित पुलिस थानों द्वारा आने वाले यात्रियों द्वारा दिए पते पर व्यावहारिक और तकनीकी ढंग (जीओ फैंसिंग आदि) द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


जिन सवालों के जवाब अपलोड किए गए हैं उनमें ‘पंजाब से होकर गुजरने वालों के लिए क्या नियम हैं’, ‘क्या पंजाब में दाखिल होने पर कोविड टेस्ट होगा या नहीं’, चंडीगढ़ से पंजाब आने वालों के लिए क्या नियम हैं’ और ‘यदि कोई व्यक्ति पंजाब से बाहर नौकरी के लिए जा रहा है, तो उसके लिए क्या प्रक्रिया है’ अहम हैं। ई-रजिस्ट्रेशन के लिए कोवा एप या वेबलिंक द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें