फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अघोषित बिजली कटों से बरवाला में बढ़ी परेशानी, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के बीच घंटों गुल रहती है बिजली, पेयजल संकट भी गहराया
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग पर अघोषित कट लगाने का लगाया आरोप
कई-कई घंटे बाधित रहती है बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था भी हो रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। भीषण गर्मी के बीच बरवाला और आसपास के क्षेत्रों में लग रहे अघोषित बिजली कटों से लोगों का बुरा हाल है। बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
बरवाला निवासी वकील सिंह, संजीव कुमार, राजपाल, प्रिंस सैनी, छज्जू राम तथा गांव टोडा के हुकुमचंद, नयागांव के नरेंद्र सिंह, भगवानपुर के गुरनाम सिंह, जलौली और भरेली के ग्रामीणों ने बताया कि सरकार और बिजली विभाग की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे तथा किसानों को आठ घंटे बिजली देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही। बिजली विभाग की ओर से बार-बार अघोषित कट लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मरम्मत के नाम पर लगाए जाने वाले कटों के कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब भी बिजली कटौती के बारे में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है तो उन्हें यही जवाब मिलता है कि बिजली व्यवस्था पीछे से बंद है या मरम्मत कार्य के लिए परमिट लिया गया है। इसके चलते कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। लोगों ने विभाग से अघोषित कटों पर रोक लगाने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें