फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के सीए पंकज गुप्ता बने पीएफसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, एनटीपीसी में भी निभा रहे हैं स्वतंत्र निदेशक का दायित्व
विज्ञापन

पीएफसी देश का महारत्न सार्वजनिक उपक्रम, ऊर्जा क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है कंपनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भारत सरकार ने पंचकूला के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और समाजसेवी सीए पंकज गुप्ता को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) लिमिटेड का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। पीएफसी देश का महारत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जो ऊर्जा क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। पंकज गुप्ता पहले से ही एनटीपीसी लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें यह नई जिम्मेदारी ऊर्जा क्षेत्र और कॉर्पोरेट प्रशासन में उनके अनुभव को देखते हुए सौंपी गई है। पीएफसी लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


विभिन्न संगठनों ने जताई खुशी
सीए पंकज गुप्ता की नियुक्ति पर सामाजिक, व्यावसायिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे पंचकूला के लिए गौरव का विषय बताते हुए पंकज गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संगठनों के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ पीएफसी लिमिटेड को मिलेगा तथा वे नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें