फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर दुकानदार से नकदी से भरा थैला छीनकर दो युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। कस्बे में थाना से महज 200 फीट की दूरी पर शाहपुर रोड खेडा चौक के नजदीक रात को एक दुकानदार अपनी दुकान बंद करके नौकर के साथ जाने लगा। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से नकदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। नौकर ने उनको पकड़ने की कोशिश की तो उसकी आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करियाना दुकानदार राममूर्ति पिंकी ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे वह अपने नौकर के साथ दुकान का शटर लॉक करके जाने लग थे कि अचानक बाइक सवार युवकों ने उसका थैला झपट लिया। जैसे ही नौकर राहुल ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो युवकों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और फरार हो गए। मुख्य बाजार में हुई इस वारदात के बाद से दुकानदारों में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रकट कर रहे हैं।
व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान जितेंद्र मोहन अग्रवाल, गौरव, कपड़ा व्यापारी प्रदीप कुमार, अजय वर्मा, शाम मंगल, ईश्वर चंद, राकेश गुप्ता रतौर वाले, रामनाथ लवली ने बताया कि क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के बाइक सवार घूमते रहते हैं। इस पर कानून का कोई शिकंजा न होने से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। रायपुररानी थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें