फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो वेटरनरी सर्जन एसोसिएशन का हुआ हरियाणा स्टेट वेटेरनेरियन एसोसिएशन में हुआ विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। वेटरनरी सर्जन एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राज्य की दो बड़ी वेटरनरी सर्जन एसोसिएशन का आपस में विलय हो गया है। नई एसोसिएशन हरियाणा स्टेट वेटेरनेरियन एसोसिएशन के तहत प्रदेश के पशु चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ. लालचंद रंगा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वेटरनरी सर्जन डाॅक्टर अश्वनी ने बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ. लाल चंद रंगा एसोसिएशन में बतौर संरक्षक रहेंगे। इस दौरान रंगा ने कहा कि पशुपालकों के हित में कार्य करने में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन

वे पशु इलाज के साथ-साथ अनेकों पशु कल्याण से जुड़ी स्कीमों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। एसोसिएशन में सह संरक्षक और विभाग के राज्य गोशाला विकास अधिकारी डॉ. सुरेंद्र दुहन, एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जगबीर ढांडा, मनोनीत महासचिव डॉ. अश्वनी ने कहा कि वेटरनरी सर्जन प्रदेश में विभिन्न जगहों पर पशु स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर महासचिव डॉ. विजय कादियान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष, कोषाध्यक्ष डॉ. कृष्ण शर्मा सहित एसोसिएशन की कार्यकारिणी से डॉ. पुनीत, डॉ. संदीप मलिक, डॉ. सिलोचना, डॉ. राजकुमार, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. रामबीर, डॉ. विक्रम, डॉ. राजू शर्मा, डॉ. तरुण, डॉ. सुनील बिश्नोई बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें