संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। गुरुहरसहाए पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर 25 चोरी की गई बाइकों को बरामद किया है। गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार चोर गिरोह के दो सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरुहरसहाए की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो लोग जिनका एक गिरोह है।
ये लोग बाइक चोरी कर आगे भोलेभाले लोगों को सस्ते दामों पर बेचते हैं। ये लोग पंजाब के विभिन्न जिलों से नई बाइक, नई एक्टिवा और बुलेट चोरी करते हैं। पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह वासी जालंधर व संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 25 बाइकें, एक्टिवा व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह बाइकें चोरी कर एक गोदाम में छुपा कर रखी थी। एसएसपी ने बताया कि अवतार सिंह पर 19 पंजाब के अलग-अलग थानों में 19 मामले दर्ज हैं। ये लोग सबसे ज्यादा वाहन बठिंडा, मानसा व जलालाबाद से चुराते थे। एसएसपी ने कहा कि संबंधित थानों से तालमेल कर उक्त बाइकें, एक्टिवा और बुलेट मोटरसाइकिल उनके मालिकों तक पहुंचाएंगे।