फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीजीआई में एपीसी के बाहर बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट, धमाकों से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर (एपीसी) के बाहर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते तार में आग की चिंगारियां उठने लगीं और जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई की सुरक्षा टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर मुख्य सड़क को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया और आसपास मौजूद लोगों को वहां से दूर हटा दिया गया। बिजली की तार में हो रहे धमाकों को लोग दूर से ही देखते रहे। कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें