फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 09:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला देहाती पुलिस की ओर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्करों के नाम साहिबदीप सिंह निवासी गांव हर्दो रत्तन और सुखबीर सिंह निवासी गांव बहराम है। इन दोनों तस्करों से पुलिस ने चार किलो 107 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी डी अदित्य वारियर ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से हेरोइन की खेप सीमा के इस पार भेजी है। बुधवार को पता चला कि हेरोइन की डिलिवरी होने वाली है। इसी के तहत ट्रैप लगाया और नाकाबंदी के दौरान संदेह होने पर उक्त दोनों आरोपियों को आते हुए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। समय रहते दोनों को घेर लिया और मौके पर हेरोइन की खेप बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दायर कर पूछताछ की जा रही है और इनके लिंक भी खंगाले जा रहे है। ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और रिकवरी भी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें