फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो नाबालिगों से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दो नाबालिगों को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू और अमित वासी पिंजौर पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी दो नाबालिगों को घर से भगाकर ले गए थे। पुलिस ने पॉक्सो, अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने 24 जुलाई को थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी दो नाबालिग लड़कियों को दोनों आरोपी भगाकर ले गए हैं। दोनों नाबालिग 23 जुलाई को घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं। इसके बाद वापस नहीं आईं। अपने स्तर पर पिता ने तलाश करने के बाद पिंजौर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को दोनों आरोपी बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से ले गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने दोनों नाबालिगों से दुष्कर्म किया है। इसमें दोनों नाबालिगों के मेडिकल कराने पर इसकी पुष्टि हुई है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें