फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: पंजाब में बीपीएल और एससी-बीसी उपभोक्ताओं को 30 रुपये में मिलेंगे दो एलईडी बल्ब

Fri, 04 Sep 2020 08:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
LED bulb - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की तरफ से 8.63 करोड़ रुपये की लागत वाली एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), एससी-बीसी वर्ग के लोगों को सस्ती बिजली मुहैया करवाना है। पीएसपीसीएल के सीएमडी ए. वेणु प्रसाद ने बताया कि ‘किफायती एलईडी बल्ब योजना’ के अनुसार एक किलोवाट तक के मंजूरशुदा बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले बीपीएल, एससी-बीसी वर्गों के खपतकारों को सिर्फ 30 रुपये में 2 एलईडी बल्ब मुहैया करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


यह एलईडी बल्ब 80-90 प्रतिशत तक बिजली की बचत करेंगे और लंबे समय (20000 घंटे) तक चलेंगे। वातावरण अनुकूल होने के अलावा इनमें आग लगने की कोई संभावना नहीं है।

करीबी पीएसपीसीएल कार्यालय से लें स्कीम का लाभ
सीएमडी ने यह भी कहा कि खपतकार संबंधित पीएसपीसीएल कार्यालय से संपर्क करके और मौजूदा बिल, पहचान पत्र और एक सेल्फ अंडरटेकिंग जमा करवाकर उपरोक्त स्कीम का लाभ ले सकते हैं। बीपीएल, एससी-बीसी वर्गों के उपभोक्ता, जिनका लोड एक किलोवाट तक है, प्रति महीना 200 यूनिट बिजली की रियायत प्राप्त कर सकते हैं। इस आधार पर साल 2019-20 के लिए पीएसईआरसी की तरफ से मंजूरशुदा बिजली सब्सिडी 1598.47 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें