फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद से मिली दो किलो हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल की बीओपी बहादुरके के पास पड़ते सेमनाले में सरकंडों की झाड़ में से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए हैं। बीएसएफ जवानों की सतर्कता को भापते हुए एक तस्कर सेमनाले में छलांग लगाकर पाक की तरफ भाग गया। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को बीएसएफ की शिकायत पर अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीएसएफ के अधिकारी संजय सिंह ने शिकायत दी है कि बीएसएफ की बीओपी बहादुरके के पास ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान स्वप्न कुमार ने भारत-पाक सीमा (सेमनाला पाक से भारत में प्रवेश करता है, क्योंकि सतलुज दरिया का पानी इसमें बहता है) में पड़ते सेमनाले में लगी सरकंडों की झाड़ियों में किसी की हरकत महसूस की। जैसे ही जवान सेमनाले की तरफ बढ़े कि एक तस्कर ने नाले में छलांग लगा दी और पाक की तरफ भाग गया।
शक होने पर बीएसएफ अधिकारियों को सूचित किया और वहां सर्च अभियान चलाया। बीएसएफ को बार्डर के पिलर नंबर-216 के नजदीक हेरोइन के दो पैकेट मिले और हेरोइन का वजन दो किलो 14 ग्राम आंका गया। उधर, थाना सदर फिरोजपुर के इंस्पेक्टर रुपिंदर पाल सिंह के मुताबिक अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें