संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकाेट। बॉर्डर के गांव दतियाल में माइनिंग विभाग की जांच के दौरान अवैध खनन का मामला सामने आया है। माइनिंग विभाग की रिपोर्ट पर थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने एमएस गुरू मेहर कंस्ट्रक्शन और एमवीडी सीमेंटेशन एंड कंस्ट्रक्शन पर अवैध माइनिंग तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस को माइनिंग विभाग द्वारा खनन साइट से भेजी जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि माइनिंग विभाग ने एमएस गुरु मेहर कंस्ट्रक्शन गांव अखवाड़ा के रकबे में अवैध माइनिंग की सूचना पर दबिश दी तो वहां एमएस गुरु मेहर कंस्ट्रक्शन और एमवीडी सीमेंटेशन एंड कंस्ट्रक्शन द्वारा अवैध खनन मिला। वहां पर मौजूद क्रशर कर्मचारी ने भी माइनिंग विभाग की टीम को बताया कि यह कंपनी द्वारा यह चलाया जाता है।