पंचकूला। एसआईटी ने पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले दो उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान सुमित निवासी गांव धुरजनपुर जिला जींद और अमरजीत निवासी बिठमढा उकलाना जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उनकी जगह दूसरे उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। इसके बाद वह फिजिकल की परीक्षा में सेक्टर-5 परेड ग्राउंड नहीं आए। इसकी सेटिंग हिसार में कोचिंग चलाने वाले आरोपी रामफल की ओर से की गई थी। पुलिस फर्जी उम्मीदवारों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। पंचकूला एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि पुलिस भर्ती सहित अन्य विभागों में भी फर्जीवाड़ा के मामले की बात सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से 8 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 38 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की ओर से की जा चुकी है।