फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विधायक के घर के बाहर से कर्मी की कार की बैटरी चोरी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच-3 ने आरोपियों को दबोचा, 20 अगस्त को दिनदहाड़े हुई थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित विधायक चंद्रमोहन के घर के बाहर खड़ी कार से बैटरी चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-3 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप निवासी विकास नगर, चंडीगढ़ और शिवम शर्मा निवासी बलटाना के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वारदात 20 अगस्त को दिनदहाड़े हुई थी। विधायक के घर के बाहर सुरक्षा कर्मी ने अपनी कार खड़ी की थी। इसी दौरान आरोपियों ने कार का बोनट खोलकर बैटरी निकाली और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। इसमें तीन संदिग्ध कार के आसपास घूमते और बैटरी निकालते दिखाई दे रहे थे। मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें