फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने लापता महिला को सकुशल ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र से लापता हुई 35 वर्षीय महिला को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सकुशल तलाश लिया। सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम ने महिला को सेक्टर-2 स्थित एक मंदिर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला 5 सितंबर की सुबह परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने दोपहर करीब 12 बजे पुलिस चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। डीसीपी ने गुमशुदगी की स्थिति में तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें