फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन की अवहेलना के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति बरकरार है। इसके बावजूद कुछ लोग सरकारी आदेशों की अवहेलना में जुटे हैं। ऐसे ही एक मामले में सेक्टर 7 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में चंडीगढ़ के रहने वाले मोहित सहगल और रजत शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना थी कि दो व्यक्ति सूरज सिनेमा के पास लॉकडाउन के दौरान प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। इस पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर- 14 पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार सेक्टर 14 में अश्क अरोड़ा निवासी सेक्टर 12 द्वारा घर के सामने लगी कोविड-19 की प्लेट को फाड़ने के आरोप में लॉक डाउन के दौरान प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना पर स्थानीय थाने में आईपीसी की धारा-186 व 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें