फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़क मंगोली स्थित घरों में घुसा सप्लाई का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खड़क मंगोली स्थित पांच से ज्यादा मकानों और 10 से ज्यादा झुग्गियों में ट्यूबवेल का पानी घुस गया। पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़। पानी घुसने के कारण लोगों का घरों में रखा सामान खराब होने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

शेर सिंह, अखिलेश, अवतार, सोनू, मदन, रोहित और गौरव ने आरोप लगाया कि उनके मकानों के पास लगे सरकारी ट्यूबवेल को कर्मचारी ने चलता छोड़ दिया। इससे उसका पानी उनके घरों में आकर घुस गया। उन्होंने बताया कि वो शिकायत लेकर एमसी के पास गए थे। मगर एमसी ने मदद करने में असमर्थता जाहिर कर दी। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। तुरंत इसके बारे में पता करवाते हैं। अगर किसी कर्मचारी ने लापरवाही की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विकास लाठर, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें