फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : सेक्टर-12 सामुदायिक केंद्र को भी बनाया कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखकर नगर निगम की ओर से तीन कोविड केयर सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। सबसे पहले सेक्टर-12 के सामुदायिक केंद्र को कोविड सेंटर के तौर पर तैयार कर दिया गया है। इसके बाद सेक्टर-21 और गांव खटौली के सामुदायिक केंद्र को भी कोविड सेंटर बनाया जाएगा। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल और नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने शनिवार को सेक्टर-12 के सामुदायिक केंद्र में कोविड सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल की उपस्थिति में कोविड सेंटर में बेड, गद्दे, कुर्सियां लगाए गए। खाने-पीने के साथ शौचालयों की व्यवस्था की गई। कुलभूषण गोयल ने बताया कि पंचकूला में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को आइसोलेट करने में कोई परेशानी ना हो, इसलिए नगर निगम ने यह सेंटर तैयार करवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ यहां पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हाथों को बार-बार धोते रहें। बाहर जाते समय मॉस्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। इसके साथ-साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। इस दौरान पार्षद जय कौशिक, सुनीत सिंगला, एसई, एक्सईएन, एसडीओ, एपीओ सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें