फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : टैक्स देने के बाद भी लाखों बकाया के मैसेज ने उड़ाए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी की तरफ से भेजे एक संदेश के बाद हजारों लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए यूएलबी की तरफ से लोगों को मैसेज भेजे गए हैं। इसमें लोगों से लाखों रुपये का बकाया जमा करवाने के लिए कहा गया है। इस मैसेज में ज्यादा जानकारी के लिए लॉगइन करने के लिए कहा गया है। शहरी स्थानीय निकाय के एनडीसी पोर्टल से हजारों लोगों के मोबाइल संदेश आए हैं। संदेश में दिए पोर्टल पर लॉगइन किया, तो ज्यादातर लोगों की तरफ विकास टैक्स बकाया दिखाया गया है। इनमें ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने 25-30 साल पहले घर बनाया था। बहुत जगह खाली प्लॉट के मालिकों को भी मैसेज भेज दिया गया है। अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि टैक्स तो भरना ही होगा। लोगों में काफी आक्रोश है। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि मैसेज यूएलबी की तरफ से आए हैं। अगर किसी ने टैक्स भरा है, तो वह पोर्टल या ऑफलाइन ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन

यह आया है संदेश
संदेश में लिखा है कि सभी आमजन को सूचित किया जाता है कि आपके मोबाइल पर टैक्स से संबंधित मैसेज प्राप्त हुआ है। वह एनडीसी के पोर्टल का डाटा है, जोकि आपको प्राप्त हुआ है। यह केवल टैक्स नहीं है। इसमें डेवलपमेंट टैक्स भी शामिल हो सकता है। यदि आपके द्वारा टैक्स भरा हुआ है, तो जो चार्जेज आपको प्राप्त हुए हैं। वह डेवलपमेंट चार्जेज हैं। कोई भी त्रुटि होने पर ऑब्जेक्शन दाखिल कर सकते हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
यह लोग हैं परेशान
सेक्टर-19 निवासी नरेश नारंग ने बताया कि पंचकूला के लोगों को सालों से अपनी पुरानी रसीदें लेकर नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। जिन लोगों के पास पुरानी रसीदें थीं, वे तो पैसे देने से बच गए, लेकिन जिन्होंने रसीदें संभाल कर नहीं रखीं हैं, उनको उतना पैसा दोबारा से जमा करवाना पड़ा। इतना ही नहीं लोगों को जीरो बैलेंस की रसीदें देने के बाद भी एरियर लोगों को जमा करवाने पड़ रहे हैं। जनता के टैक्स के पैसों से दो तीन बार सर्वे करवाया है। इसे बाद सही होने की जगह और भी गलत हो गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से कोई संदेश नहीं भेजा गया है। यूएलबी से कोई मैसेज आया हो, तो मुझे जानकारी नहीं है। हमारे द्वारा मैन्युअल नोटिस भेजे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह अपना बकाया टैक्स जमा जरूर करवा दें, क्योंकि 31 मार्च तक पुराने टैक्स पर शत-प्रतिशत ब्याज की छूट है। - कुलभूषण गोयल, मेयर नगर निगम पंचकूला
यूएलबी की तरफ से हमारे सेक्टर के दर्जनों लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज आए हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। नगर निगम और यूएलबी विभाग को ध्यान देकर तत्काल स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। ऐसा न हो कि कहीं इस लिंक पर लोग क्लिक करें और मोबाइल फोन हैक हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। - सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें