फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के दौरान 319.30 करोड़ का नशा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान राज्य में विभिन्न प्रवर्तन दलों ने अब तक 414.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने शनिवार को बताया कि पंजाब आबकारी विभाग के निगरानी दलों ने 28.62 करोड़ रुपये की 47.13 लाख लीटर शराब जब्त की है। इसी तरह प्रवर्तन विंग ने 319.30 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं और 28.62 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी भी जब्त की है।
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान राज्य आबकारी विभाग ने अमृतसर में मेसर्स चोजर वाइन के शराब के छापे से अलग-अलग ब्रांडों की एक्सपायरी बीयर की 2,871 पेटियां बरामद की हैं। विभाग द्वारा एक्सपायरी बीयर के स्टॉक को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया गया और शराब विक्रेता के विरुद्ध आबकारी नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. राजू ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग ने 9 फरवरी तक 1,01,388 लीटर शराब, 28,04,889 किलो लाहन समेत बड़ी मात्रा में जब्त की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1,352 संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा 4,288 व्यक्तियों की पहचान अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों के रूप में की गई है। सुरक्षा के नजरिए से 2,349 व्यक्तियों को सीआरपीसी अधिनियम की निवारक धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। राज्य में अब तक कुल 3,90,170 लाइसेंसी हथियारों में से 3,79,424 हथियार जमा करवाए जा चुके हैं। राज्य में 122 बिना लाइसेंस के हथियार जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें