फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए आज निकाली जाएगी तिरंगा सम्मान रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए 12 अगस्त की शाम 4 बजे एक तिरंगा सम्मान रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से लोगों को 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। सेक्टर-1 के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। रैली का शुभारंभ सेक्टर-2 स्थित शहीद मेजर संदीप सांकला के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया जाएगा। यह रैली सेक्टर- 6, 7, 8, 9, 10, 15, 11 और सेक्टर -12 से होकर शहीद स्मारक पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

इस रैली में करीब पांच हजार दो पहिया वाहन (मोटरसाइकिल व स्कूटर) शामिल होंगे। इसके अलावा विधानसभा के चारों मंडलों से कम से कम 500 दोपहिया वाहन रैली में भाग लेंगे। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा भी तिरंगा सम्मान रैली में उत्साह से भाग लेगा। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश के मान और सम्मान का प्रतीक है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बीजेपी के सभी सांसदों और विधायकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पंचकूला में रैली के भव्य आयोजन के लिए बूथ स्तर से लेकर बूथ की इकाइयों, शक्ति केंद्रों, मंडल और जिला इकाइयों को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 झंडे उपलब्ध करवाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर तिरंगों की संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा झंडा लगाकर सेल्फी भी ली जाएगी। इस मौके पर नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं करनाल के प्रभारी दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरेंद्र मलिक, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें