फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 2.75 लाख रुपये चोरी, नौकरानी पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 स्थित घर से 2.75 लाख रुपये चोरी होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। घर के मालिक ने नौकरानी पर चोरी करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-10 निवासी समीर कालिया ने शिकायत में बताया कि उनका सेक्टर-26 चंडीगढ़ में कालिया टैडलिंग के नाम से शोरूम है। उनके घर में केवल वे और उनकेे पिता सुभाष कालिया (82) रहते हैं। सुबह करीब 11 बजे वे काम पर चले जाते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उनके पिता घर पर अकेले रहते हैं। उनके घर पर काम करने वाली महिला कुछ दिन के लिए अपने गांव गई थी। उसने अपने स्थान पर दूसरी काम करने के लिए तीन लड़कियों को छोड़ा था। काम करने वाली नेकवती 8 अगस्त को काम पर वापस आ गई। इसके बाद तीनों लड़कियां उसी दिन काम छोड़कर चली गई थी, लेकिन वे अकसर किसी न किसी बहाने उनके पिता से मिलने आती रहती थी। शिकायतकर्ता ने तीन अगस्त को अपनी दुकान से कलेक्शन के छह लाख रुपये बेडरूम की अलमारी में रखे थे।
चेक करने पर 2.75 लाख रुपये कम निकले
अगले दिन रात के समय शिकायतकर्ता ने पैसे चेक किए तो पाया कि उसमें 2.75 लाख रुपये कम हैं। इस बारे मेें उन्होंने अपने पिता से पूछा तो उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को दिन के समय करीब तीन बजे काम करने वाली तीनों लड़कियां उनके घर आई थीं। वे बारी-बारी से बाथरूम और बेडरूम में जा रही थी। शिकायतकर्ता के पिता ने बताया कि उन्हें यकीन है कि तीनों लड़कियों ने मिलकर अलमारी से पैसे चोरी किए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की अलमारी की चाबी बेड के दराज में ही पड़ी रहती है। शिकायतकर्ता ने लड़कियों को अपने घर बुलाकर पैसे वापस करने के लिए कहा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने आसपास पता किया तो उन्हें पता चला की लड़कियों ने पहले भी एक घर से चोरी की थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें