फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि : विधानसभा अध्यक्ष ने नेताजी को पुष्पांजलि देकर नमन किया, सेक्टर-17 के सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ पराक्रम दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में सेक्टर-17 के सामुदायिक भवन में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को आज सारा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नेताजी ने सभी देशवासियों को एकत्रित कर आजाद हिंद फौज की स्थापना की। देश के सभी वीरों के योगदान से आजादी की लड़ाई में भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त करवाया। इस मौके पर उन्होंने देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले सभी शहीदों को भी सैल्यूट किया। गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत के युवाओं को संगठित कर उन्हें एक सेना का रूप दिया, यह आजाद हिंद फौज के नाम से जानी गई।
बीजेपी जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को आजाद हिंद कैंप पहनाई। इस मौके पर बीजेपी के जिला प्रधान अजय शर्मा, पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, एमडीसी के मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, सेक्टर-17 की पार्षद रितु गुप्ता, भाजपा नेता सीबी गोयल, जयंत सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें