फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि : ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का नारा आज भी प्रासंगिक : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का जो नारा वर्षों पूर्व दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। नायब सिंह सैनी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर पंचकूला के रामगढ़ स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर सैनी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित थे। सैनी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भारत के संविधान निर्माता होने के साथ-साथ एक उच्च कोटि के अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने श्री गुरू तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर पानीपत में 24 अप्रैल को राज्यस्तरीय समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है ताकि युवा पीढ़ी ऐसे महापुरुषों और गुरुओं के बलिदानों से प्रेरणा ले सके।
इस अवसर पर नगराधीश गौरव चौहान, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका, पार्षद परमजीत कौर, बरवाला के मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, विजिलेंस एवं मानीटरिंग कमेटी के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा, डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा रामगढ़ के प्रधान करनैल सिंह और सभा के अन्य पदाधिकारी और काफी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें