फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कथा के पंडाल के पास साजावटी लाइटों के अवैध कनेक्शन से फूंका ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 में बाबा बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पहले दिन में सुबह साढ़े 11 से 12 बजे के बीच शालीमार मॉल के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस ट्रांसफार्मर से कथा के पंडाल के पास सड़कों पर सजावटी लाइटों को सीधा अवैध कनेक्शन दिया हुआ था। शालीमार मॉल के ट्रांसफार्मर से उठती चिंगारियों को देखकर चारों ओर अफरा-तफरी मच गई और बिजली गुल हो गई। इसका पता चलते ही मॉल के केयर टेकर और आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर पर रेत डालकर आग को बुझाया। गनीमत रही कि यह आग कथा के पंडाल और आसपास के एरिया में नहीं फैली, इससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।
विज्ञापन

मॉल के केयर टेकर ने बताया कि पिछले चार दिनों से शालीमार मॉल के बिजली मीटर से सड़कों पर लगे झालर, लाइटों के लिए अवैध बिजली कनेक्शन जोड़ा हुआ था। अभी यहां हैवी कनेक्शन नहीं है। सिंगल मीटर के चलते बिजली का लोड बढ़ा तो ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगते ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने मामले को छुपाने के लिए तुरंत तार हटाया, जिससे अवैध कनेक्शन का पता न चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें