फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक में यातायात व सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक 20 सितंबर को जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में होगी। जिला परिवहन अधिकारी-कम-आरटीए अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में एजेंडा के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं, स्कूल बसों की चेकिंग व चालान, दुर्घटना संभावित स्थलों से संबंधित लगभग 41 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत अगस्त माह में स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। सितंबर माह के लिए भी स्कूल बसों के निरीक्षण के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार परिवहन, शिक्षा, पुलिस व हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों की टीमों द्वारा स्कूलों में जाकर बसों का निरीक्षण किया जा रहा है कि वे तय मानदंडों को पूरा करती हैं या नहीं।
अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में नए दुर्घटना संभावित प्वाइंट के अलावा पिछली बैठक में चिह्नित इस तरह के प्वाइंट को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा उक्त विभागों से संबंधित पांच किलोमीटर सड़क को मॉडल सड़क के रूप में विकसित करने के लिए अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में सड़क निर्माण करने वाले विभाग जैसे लोक निर्माण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर निगम द्वारा अपने इंजीनियरिंग स्टाफ की ट्रेनिंग व श्रमता निर्माण के लिए की गई विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें