फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए एप किया लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट से संबंधित तमाम दिक्कतों को घर बैठे दूर करने के लिए एक मोबाइल एप लांच किया है। वोटर हेल्पलाइन (वीएचए) एप से नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज, संशोधन करवाने, एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण या एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में स्थानांतरण, चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जानने और चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि यह एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कोई भी नागरिक अपने मोबाइल फोन पर इसे आसानी से डाउन लोड कर सकता है। अब वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से निर्वाचन आयोग से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एप पर मतदाता सूची के बारे में शिकायत करने तथा मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की जानकारी भी मतदाता ले सकते हैं। इस एप के माध्यम से अपने पहचान पत्र का नंबर डालकर मतदान केंद्र, चुनाव परिणाम, उम्मीदवारों, भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक दिन की जानकारी व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्तियों के बारे में संपूर्ण जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें