फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-शिमला ट्रैक पर 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी टॉय ट्रेनें, पुल संख्या 57 के पास मरम्मत कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सफर करने वाले रेल यात्रियों और पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है। रेलवे प्रशासन ने कालका-शिमला सेक्शन पर ट्रेनों के रद्दीकरण की अवधि को 1 अक्तूबर से 30 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कालका-शिमला रेल खंड पर स्थित टकसाल और गुम्मन स्टेशनों के बीच (किमी 07/16-17) पुल संख्या 57 के पास भारी कटाव के चलते मिट्टी बह गई थी। ट्रैक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां युद्धस्तर पर बहाली व मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



30 नवंबर तक पूरी तरह रद्द रहेंगी ये ट्रेनें:

- अप दिशा (कालका से शिमला): गाड़ी संख्या 52457, 52451, 52459, 52455 और अप मिक्स ट्रेन।

- डाउन दिशा (शिमला से कालका): गाड़ी संख्या 52458, 52452, 52460, 52456 और डाउन मिक्स ट्रेन।

- कालका-धरमपुर के बीच आंशिक रूप से चलेंगी ये ट्रेनें:

- ट्रेन नंबर 52453: यह ट्रेन कालका से नहीं चलेगी बल्कि धरमपुर से शिमला के लिए रवाना होगी (कालका-धरमपुर के बीच रद्द)।
- ट्रेन नंबर 52454: यह ट्रेन शिमला से चलकर धरमपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी (धरमपुर-कालका के बीच रद्द)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें