फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निपुण चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाई तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। निपुण हरियाणा मिशन के तहत निपुण पजल एवं पैटर्न चैंपियनशिप का खंड स्तरीय चरण जिले के चारों खंडों में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पजल, पैटर्न, अवलोकन, तार्किक सोच और समस्या समाधान से जुड़ी गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। स्क्रीनिंग और स्वयं पैटर्न निर्माण के बाद कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर क्विज के विशेष राउंड आयोजित किए गए। चयनित टॉप-6 टीमों ने विभिन्न राउंड में त्वरित निर्णय क्षमता और तार्किक सोच का प्रदर्शन किया। उन्हें फिफ्टी-फिफ्टी और एक्सपर्ट राय जैसी लाइफलाइन का अवसर भी मिला।
विज्ञापन

प्रत्येक खंड से चार-चार विजेता टीमें जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप के लिए चुनी गईं। बरवाला से अलीपुर टाउन, रामगढ़, खटौली और दबकोरी मोरनी से गजान, धामन, मांधना और मरोग पिंजौर से अभयपुर, सेक्टर-4, संस्कृति, सेक्टर-20 और सार्थक-12ए रायपुररानी से समलेहड़ी, बधोर, मौली और गोबिंदपुर की टीमें चयनित हुईं।
जिला एफएलएन समन्वयक एवं निपुण नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सोचने, पैटर्न पहचानने, तर्क करने और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने विजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें