फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पांच बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 ने ट्राईसिटी में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग किया गया नुकीला हथियार और पांच बाइक बरामद की हैं। तीनों आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं और हाल ही में जमानत पर बाहर आए थे। आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह सेक्टर-19 पंचकूला, अमन मोहन उर्फ बनी माजरा मेहताब पंचकूला और सचिन उर्फ मुंशी निवासी मनीमाजरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 8 अक्टूबर को शिमला निवासी व्यक्ति ने थाना मनसा देवी में शिकायत दी थी कि वह गाड़ी में मनीमाजरा से शिमला की ओर सामान लेकर जा रहा था। जब वह सिंहद्वार रोड से गुजर रहा था, तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया, नुकीले हथियार से हमला कर मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने जांच शुरू की। सूचना के आधार पर 14 अक्तूबर को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को 15 अक्तूबर को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी ट्राइसिटी में चोरी, स्नैचिंग और लूट जैसी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें