फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पचास लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी काबू

Fri, 17 Oct 2025 12:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति से पचास लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को पिस्तौल के साथ काबू किया है। आरोपियों ने पीड़ित के घर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित जशनदीप सिंह निवासी बधनी गुलाब सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपियों ने उसे फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
उसने आरोपियों से कहा कि वह ऐसा कोई काम नहीं करता कि वह उन्हें 50 लाख रुपये की फिरौती दें। जशनदीप ने फिरौती देने से मना कर दिया। उसके अगले दिन आरोपियों ने उसके घर के बाहर गोलियां चलाई और फरार हो गए। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही थी और आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया। पुलिस ने बुधवार रात फिरोजशाह के पास से आरोपी तरसेम सिंह वासी आरिफके व लवदीप सिंह वासी बधनी गुलाब सिंह को पिस्तौल के संग गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक तेज कर फरार होना होने लगे। लेकिन कुछ दूरी पर जाकर बाइक स्लिप हो गई और दोनों गिर गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जशनदीप से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी और जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने फिरौती का धंधा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें