फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से तीन पेड़ कटवाए, अब प्रिंसिपल तीन गुना पौधे लगाएं : हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लुधियाना के गांव जमालपुर अवाना के राजकीय उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल की ओर से स्कूल परिसर में मौजूद तीन पेड़ कटवाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इसकी प्रतिपूर्ति के तौर पर 9 पौधे लगाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसा करने के बाद इसकी फोटो लेकर उन्हें अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट में सौंपना होगा।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए लुधियाना निवासी स्वर्ण सिंह ने एडवोकेट जीके हुंदल के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि जमालपुर अवाना में राजकीय उच्च विद्यालय है। इस विद्यालय में तीन हरे-भरे पेड़ थे जिन्हें प्रिंसिपल ने कटवा दिया। याची ने इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की थी।
याचिका पर जवाब देते हुए पंजाब सरकार ने बताया कि प्रिंसिपल के अनुसार इन पेड़ों पर फफूंद लग चुकी थी और इनके विद्यार्थियों पर गिरने का खतरा बना हुआ था। इसी कारण से इन पेड़ों को काटना जरूरी था। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका के साथ लगाई गई फोटो से यह नहीं लगता कि पेड़ों पर फफूंद थी। पेड़ काटे जा चुके हैं तो इसकी प्रतिपूर्ति जरूरी है। ऐसे में अगली सुनवाई पर प्रिंसिपल को 9 पेड़ लगाकर उनकी फोटो सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें