शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे जिला न्यायालय परिसर को लेकर एक गंभीर सुरक्षा खतरा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के मामले की जानकारी उच्च पुलिस अधिकारियों और संबंधित सुरक्षा विंग को दी गई।
पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय परिसर को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एक धमकी भरा अलर्ट मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे जिला न्यायालय परिसर को लेकर एक गंभीर सुरक्षा खतरा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के मामले की जानकारी उच्च पुलिस अधिकारियों और संबंधित सुरक्षा विंग को दी गई।
विज्ञापन
धमकी की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लेते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। परिसर के मुख्य द्वारों से लेकर अंदरूनी हिस्सों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।
अफवाहों पर ध्यान न दें लोग: पुलिस प्रशासन
फिलहाल पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से मामले की गहराई से जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।