फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पाइपलाइन लीकेज से रोज बह रहा हजारों लीटर पानी, पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भैरों की सैर (एकता कॉलोनी) में कई दिनों से सड़क पर बह रहा पानी, मरम्मत की मांग तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। वार्ड नंबर-6 स्थित भैरों की सैर (एकता कॉलोनी) में पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से पिछले कई दिनों से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। पानी की बर्बादी के साथ-साथ कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं करवाई गई। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पहले ही एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती है और वह भी सीमित समय के लिए मिलती है। ऐसे में पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी का दबाव और कम हो गया है, जिससे कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सड़क पर लगातार बह रहे पानी से कीचड़ जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने मांग की है कि लीकेज वाली पाइपलाइन की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो सके।

कोट

मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मंदीप, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें