फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दहेज प्रताड़ना मामले में लापरवाही पर इंस्पेक्टर व एएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त, 10 शिकायतों की सुनवाई में सात का मौके पर निपटारा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमारी और एएसआई कविता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश देते हुए कहा कि पीड़ित महिला को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री ने 10 जन शिकायतों की सुनवाई की, जिनमें से सात का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। सेक्टर-15 निवासी महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जबकि पुलिस ने एफआईआर में महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल नहीं किया। शिकायत पर सुनवाई के बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में गांव रैला और सेक्टर-12 के भूमि अतिक्रमण मामले, सेक्टर-19 में डेयरियों से फैल रही गंदगी, गांव बागवाली में एनएचएआई भूमि पर कथित कब्जे, गांव कोट में पेड़ कटाई और भानु में सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध होने की शिकायतों पर भी सुनवाई हुई। मंत्री ने संबंधित विभागों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा कालका के वार्ड-6 में मूलभूत सुविधाओं और अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण तथा गांव माजरी जट्टा में आवासीय प्लॉटों के कब्जे से जुड़े मामलों पर भी अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें