फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से चोर ले उड़े 62 हजार रुपये कैश और सामान

विज्ञापन
सेक्टर 12 में हुई चोरी की वारदात के बाद गुल्लक दिखाते पवन डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में इन दिनों चोर गैंग पूरी तरह सक्रिय है। इसके बावजूद जिला पुलिस न तो उन्हें पकड़ पा रही है और न ही वारदातों को रोकने में कामयाब हो पाई है। नतीजतन चोर गैंग अकसर मकान-दुकान और अन्य जगहों पर चोरी कर आसानी से फरार हो जाते हैं और थाना पुलिस व उनकी पेट्रोलिंग पार्टी को भनक तक नहीं लगती। वीरवार देर रात और अल सुबह चोर फिर से दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब 62 हजार रुपये नकद और अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। पुलिस शुक्रवार देर रात तक उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

चोरों ने इस बार सेक्टर-12 की मार्केट स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। इन दुकानों में पवन प्रोविजन स्टोर और राजस्थानी प्रोविजन स्टोर हैं। एक दुकान के मालिक मनोज ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दूध की डिलिवरी करने आए कर्मचारियों ने उनकी दुकान का ताला टूटा देखा। फिर उन्होंने मनोज को फोन पर सूचना दी। मनोज ने तुरंत दुकान पर पहुंचकर देखा कि दुकान के शटर पर लगे दोनों ताले तोड़े हुए थे।
वारदात का पता लगने पर दुकान के मालिकों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उस दौरान एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने मोड़ा हुआ था। लेकिन चोर के कैमरा मोड़ने के दौरान उसकी फोटो वीडियो में कैद हो गई। कैमरे में कैद फुटेज में रात करीब ढाई बजे दो लोग दिखाई दिए। चोर शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे। फिर सीसीटवी कैमरे का मुंह मोड़ा। चोरों ने दुकान की लाइट जलाने के बजाय मोमबत्ती जलाकर वारदात की। उन्होंने गल्ले में रखे करीब साठ हजार रुपये और सामान चुरा लिया। गनीमत रही कि चोरों की जलाई मोमबत्ती से दुकान में आग नहीं लगी क्योंकि मोमबत्ती से सिगरेट के बॉक्स में आग लग गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसमें नजर आ रहे युवक की पहचान पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी दुकान से ले गए दो हजार कैश और सामान
चोर दूसरी दुकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये कैश और कुछ सामान ले उड़े। दुकान के मालिक अमित ने बताया की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब उनका भाई दुकान पर गया तो दुकान के शटर पर लगा ताला टूटा पाया। जांच करने पर गल्ले से दो हजार रुपये व अन्य सामान चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें