पंचकूला। सिविल अस्पताल में पानी की अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस वजह से बुधवार को स्टाफ सहित यहां आने वाले लोग बेहद परेशान रहे। पानी न होने से अस्पताल में बाल्टी में पानी रखना पड़ रहा है। दरअसल, अस्पताल में मेंटेनेंस के कारण डी ब्लॉक सहित कई जगह पर पानी बंद कर दिया गया है।
पीडियाट्रिक वार्ड, गायनी वार्ड सहित सभी जगह पर पानी नहीं आया। अस्पताल में इलाज कराने आए अभयपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पानी नहीं आने से परेशानी हुई है। वहीं, जांच केंद्र में भी काम करने वाले स्टाफ को भी बाल्टी में भी पानी भरकर लाना पड़ा है।
कोट...
अस्पताल में पानी की सप्लाई मेंटेनेंस के कारण बंद है। पानी की व्यवस्था अस्पताल में जल्द की जाएगी। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल