फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोकथाम के बावजूद भी टू व्हीलर चालक गुजर रहे जर्जर नदी पुल से, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर पड़ने वाली टांगरी नदी पुल की जर्जर हालत होने के बावजूद यहां से टू व्हीलर वाहन यहां गुजर रहे हैं, लेकिन प्रशासन बेखबर है। बरसात के मौसम से पहले सरकार की ओर से जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस जर्जर हालत नदी पुल से आवाजाही को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों की पालना करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस नदी पुल के दोनों और मिट्टी डालकर व अन्य वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने का साइन बोर्ड भी लगवा दिया गया था। बावजूद इसके टू व्हीलर वाहन चालकों के द्वारा एक साइड से मिट्टी को हटाकर जान जोखिम में डालते हुए जर्जर हालत पुल के ऊपर से आवाजाही की जा रही है। ऐसे में यहां पर कोई भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें