पंचकूला। सेक्टर-10 के निजी होटल के सामने खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने चार लाख रुपये उड़ा दिए। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संजय वर्मा निवासी कृष्णा कॉलोनी जींद ने बताया कि वह अपने दोस्त पवन से मिलने के लिए सेक्टर-10 होटल केसी क्रॉस में मिलने गया था।
उन्होंने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। पार्किंग में खड़ी गाड़ी में चार लाख रुपये और कपड़े रखे थे। गाड़ी के दाहिने साइड का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि होटल की सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। इसमें संदिग्ध व्यक्ति की तलाश पुलिस की गई है।