पिंजौर। कार धोने पहुंचे दो युवकों ने कार में रखे एक लाख 80 हजार रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सुनील और संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सचिन शर्मा निवासी डीएलएफ वैली पिंजौर ने पुलिस को बताया कि मूलरूप से नेपाल निवासी सुनील और संजय गाड़ी धोने का काम करते हैं। वह फिलहाल गांव माजरी में किराए के मकान में रह रहे हैं। रोज की तरह 27 मई को दोनों आरोपी शाम करीब साढ़े 7 बजे उसके घर गाड़ी धोने आए। आरोपियों ने गाड़ी की चाबी लेकर उसे अंदर और बाहर से साफ किया और वहां से चले गए। अगले दिन जब वह दफ्तर जाने के लिए घर से निकला तो गाड़ी में रखे उसके 1 लाख 80 हजार रुपये गायब थे। जब आरोपी सुनील और संजय के को फोन किया तो उनके नंबर बंद आए। जब उनके मकान माजरी पहुंचे तो वहां भी ताला लगा हुआ था।