फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में बंधक बनाकर 1 लाख 20 हजार लुटने वाले तीनों आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तराखंड से पंचकूला के सेक्टर-16 में 12 लाख रुपये लेने आए गांव बानूसी निवासी हिमांशु, अवनीश और पंकज सिंह को तीन घंटे तक कमरे में बंदी बनाकर 1.20 लाख रुपये लूटने मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपी को काबू में लिया। पकड़े गए तीनों आरोपी की पहचान बागपत निवासी मोहित, जीरकपुर निवासी मोहम्मद ताजिम और सहारनपुर निवासी मोसिम से हुई है। तीनों आरोपी को पुलिस ने राजीव काॅलोनी से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-14 थाना इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को घटना के बारे में शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई थी। जांच टीम लगातार राजीव काॅलोनी में दबिश दे रही थी। शनिवार को सूचना मिलने पर तीनों आरोपी को काबू में लिया है। तीनों आरोपी से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला


हिमांशु की शिकायत में बताया था कि भाई रवि कंयाल कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। 14 जनवरी सोमवार को उसने फोन पर बताया था कि सेक्टर-16 पंचकूला के रहने वाले प्रिंस के पास से 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेने जाना था। दूसरे दिन 15 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पंचकूला पहुंचा था। जब नंबर पर कॉल किया तो प्रिंस ने लोकेशन पंचकूला सेक्टर-16 का भेजा था। इसके बाद पकड़े गए तीनों आरोपी ने उत्तराखंड से आए तीनों युवकों को मारपीट करने के बाद बंधक बनाकर 1 लाख 20 हजार रुपये लूटने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें