फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रंजिशन कपड़े की दुकान में लगाई आग, तीन दुकानों का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। रंजिशन कपड़े की दुकान में आग लगाकर तीन दुकानों का सामान खाक होने की घटना में आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हो गई है। शिकायतकर्ता मनवीर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आग पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थिति गांव शाहपुर में रेडीमेड गारमेंट सहित कॉस्मैटिक की दुकान में लगी थी।
विज्ञापन

सेक्टर-2 शिवालिक नगर झाड़माजरी हिमाचल प्रदेश के शिकायतकर्ता मनवीर ने बताया कि उनकी गांव शाहपुर में रेडीमेड कपड़े सहित कॉस्मैटिक की दुकान है। बीती 3 जनवरी की रात उनकी दुकान में आग लग गई। उनकी दुकान के साथ अन्य दुकानदार लोकेंद्र सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान और एक नाई की दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पता चला कि दो युवक उसकी दुकान में आग लगा भागते हुए दिख रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज आसपास के लोगों को दिखाई तो पता चला कि फुटेज में दिख रहे युवकों का नाम प्रदीप और ज्ञानी है और आरोपी प्रदीप के भाई की रेडीमेड कपड़े की दुकान भी उसकी दुकान के साथ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रदीप के भाई की दुकान उसकी दुकान की तुलना में कम चल रही थी, जिसके चलते प्रदीप और ज्ञानी ने रंजिश के चलते उसकी दुकान में आग लगा दी, साथ में अन्य दो दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें